1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: बंसी लाल परिवार के गढ़ तोशाम में किस पार्टी को बढ़त? पढ़ें समीकरण

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: बंसी लाल परिवार के गढ़ तोशाम में किस पार्टी को बढ़त? पढ़ें समीकरण

 Published : Aug 29, 2024 06:59 pm IST,  Updated : Sep 02, 2024 02:52 pm IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 बस कुछ ही दिन दूर है। तोशाम सीट से कांग्रेस की विधायक किरण चौधरी भाजपा के साथ जा चुकी हैं। ऐसे में बंसीलाल परिवार के गढ़ तोशाम में किस पार्टी को बढ़त मिलेगी? आइए जानते हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 तोशाम सीट। - India TV Hindi
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 तोशाम सीट। Image Source : INDIA TV

हरियाणा विधानसभा की तारीख का ऐलान हो चुका है। राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों पर एक ही साथ 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं, 8 अक्टूबर को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हर बार राज्य की तोशाम विधानसभा सीट को काफी प्रमुख माना जाता रहा है। इसका कारण है तोशाम में बंसी लाल परिवार की पकड़। आइए जानते हैं इस सीट का पूरा समीकरण हमारी इस खबर के माध्यम से।

क्या रहा था बीते चुनावों का परिणाम?

तोशाम विधानसभा सीट किसी पार्टी से ज्यादा बंसी लाल परिवार का गढ़ रही है। अब तक हुए 14 चुनाव में से 12 बार इस सीट पर बंसीलाल परिवार का कब्जा रहा है। बंसीलाल ने 7 चुनाव में से 6 बार ये सीट जीती। वह इसी सीट से 3 बार सीएम बने। उनके बेटे सुरेंद्र सिंह ने 4 चुनाव में से तीन बार जीत दर्ज की। सुरेंद्र सिंह के निधन के बाद उपचुनाव में उनकी पत्नी किरण चौधरी ने कांग्रेस के टिकट पर तोशाम से जीत दर्ज की। इसके बाद 2009, 2014, 2019 में भी किरण चौधरी ने जीत दर्ज की।

अब तक तोशाम विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ थी लेकिन क्षेत्र की वर्तमान विधायक किरण चौधरी कांग्रेस को छोड़कर अब भाजपा में शामिल होकर राज्यसभा चली गईं है। ऐसे में बंसी लाल भाजपा को इस सीट पर फायदा होने की उम्मीद है।

 क्या है सीट का समीकरण?

तोशाम विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 18 हजार से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें से 116430 पुरुष और 102191 महिला वोटर्स हैं। अब तक इस सीट से केवल जाट उम्मीदवार ने ही जीत दर्ज की है। सीट पर जाट वोटरों की संख्या करीब 25 फीसदी है। इस बार सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस बनाम भाजपा ही माना जा रहा है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।