1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा के CM नायब सैनी बोले, 'पंजाब की स्थिति विस्फोटक बनी हुई, भय का वातावरण है'

हरियाणा के CM नायब सैनी बोले, 'पंजाब की स्थिति विस्फोटक बनी हुई, भय का वातावरण है'

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Apr 08, 2025 10:09 pm IST,  Updated : Apr 08, 2025 10:10 pm IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की स्थिति विस्फोटक बनी हुई है और भय का वातावरण है। बता दें कि पंजाब में बीजेपी नेता के घर में बम धमाका हुआ है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी- India TV Hindi
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी Image Source : TWITTER @NAYABSAINIBJP (SCREENSHOT)

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता मनोरंजन कालिया के घर में जोरदार धमाका हुआ है। यह धमाका उनके जालंधर स्थित आवास पर हुआ। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट भी किया है। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा,"पंजाब की स्थिति विस्फोटक बनी हुई है। लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था चरमरा गई है पंजाब में। लोग भय के अंदर हैं। भय का वातावरण है पंजाब के अंदर। लोग इलेक्शन के इंतजार में हैं।" 

बम विस्फोट मामले में विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि क्राइम में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने पंजाब में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की साजिश रची थी। आगे उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करके इसे नाकाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना के 12 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया। 

किसने रची थी साजिश?

अधिकारी ने कहा, "यह पाकिस्तान की आईएसआई की एक बड़ी साजिश थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी जीशान अख्तर और (पाकिस्तानी गैंगस्टर) शहजाद भट्टी ने साजिश रची थी।" उन्होंने कहा कि 'बब्बर खालसा इंटरनेशनल' का संबंध होने की संभावना की भी जांच जारी है।

पुलिस कर रही अलग-अलग जगह छापेमारी

शुक्ला ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस इस संबंध में केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में भी है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की टीम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। आरोपियों के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा, "हम जल्द ही और जानकारी देंगे।"

ये भी पढ़ें- 26 लाख रुपए के इनामी 4 नक्सली समेत 22 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने टेके घुटने, किया सरेंडर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।