1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Haryana Election Results: सीएम पद की है दावेदारी, सैलजा ने कहा-हां, बिल्कुल क्यों नहीं

Haryana Election Results: सीएम पद की है दावेदारी, सैलजा ने कहा-हां, बिल्कुल क्यों नहीं

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Oct 08, 2024 10:57 am IST,  Updated : Oct 08, 2024 10:57 am IST

हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। इस बीच अगर कांग्रेस जीती तो हरियाणा का मुख्यमंत्री कौन होगा, जानिए कुमारी सेलजा ने क्या कहा?

kumari selja- India TV Hindi
सीएम पद के लिए क्या बोलीं कुमारी सेलजा Image Source : PTI

हरियाणा की 90 सीटों पर पांच अक्टूबर को एक ही चरण में हुए विधानसभा चुनावों के बाद मंगलवार सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। हरियाणा चुनाव की वोटिंग के बाद काउंटिंग के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को सूबे में स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। लेकिन बाद में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटें की टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से सीएम पद की दावेदार कुमारी सेलजा ने कहा कि जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलेगी। सेलजा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनाएगी और हम 60 से ज्यादा सीटों पर जीतेंगे। हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस ही सरकार बनाएगी।  

कांग्रेस में सरकार बनाने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी से जुड़े सवाल पर कुमारी सेलजा ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अभी भी मुख्यमंत्री पद को लेकर अपनी दावेदारी पर कायम हैं तो उन्होंने कहा कि हां, बिल्कुल क्यों नहीं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।

बता दें कि हरियाणा में 90 सीटों पर हो रही मतगणना में अब तक के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है। इन रुझानों में बीजेपी 45 सीटों पर आगे है जबक कांग्रेस को 37 सीटों पर ही बढ़त मिली है। इसके अलावा आईएनएलएडी तीन और अन्य पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।