1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा पुलिस भर्तीः 20 अप्रैल से फिजिकल टेस्ट, लंबाई व सीना मापने के लिए जर्मनी से मंगाई गई स्पेशल मशीनें

हरियाणा पुलिस भर्तीः 20 अप्रैल से फिजिकल टेस्ट, लंबाई व सीना मापने के लिए जर्मनी से मंगाई गई स्पेशल मशीनें

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Apr 18, 2026 02:18 pm IST,  Updated : Apr 18, 2026 02:24 pm IST

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल PMT एडमिट कार्ड 2026 के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट 20 अप्रैल से शुरू होगा।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

चंडीगढ़ः हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह और सदस्य भूपेंद्र सिंह चौहान ने हरियाणा पुलिस भर्ती की तैयारियों को लेकर बड़ी जानकारी दी है। हिम्मत सिंह ने बताया कि 

राज्य में 5500 पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब तेज़ी से आगे बढ़ रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट की शुरुआत 20 अप्रैल से पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुरू की जाएंगी। इस भर्ती के तहत लाखों उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण से गुजरना होगा, जिसकी शुरुआत रोजाना सुबह 6:30 बजे से की जाएगी। 

जर्मनी से मंगाई गई हाईटेक सेंसर मशीनें

शुरुआत में करीब 1000 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा, जिसे बाद में बढ़ाकर 3000 तक किया जाएगा। इस बार भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए जर्मनी से मंगाई गई हाईटेक सेंसर मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये मशीनें उम्मीदवारों की लंबाई और सीने की माप में किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत पकड़ लेंगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। 

रोडवेज बसें चलेंगी और भोजन, पानी की मिलेगी सुविधा

भर्ती के लिए आने वाली अभ्यर्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए हरियाणा रोडवेज की बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज की स्पेशल बसें चंडीगढ़, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से स्टेडियम तक पिक एंड ड्रॉप सेवा देंगी। साथ ही भोजन, पानी, बैगेज स्टोरेज और सहायता कैंप की व्यवस्था भी की गई है। फिजिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को आगे फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और फिर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। 

इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को तय समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कुल मिलाकर इस बार हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, हाईटेक और सुव्यवस्थित बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित हो सके।

एडमिट कार्ड और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी

वहीं, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग का समय और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट औरफिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट के लिए परीक्षा केंद्र का विवरण शामिल है।

रिपोर्ट- उमंग श्योराण

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।