Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. जब राहुल गांधी ने कुमारी शैलजा और भूपेंद्र हुड्डा का यूं मिलवाया हाथ, देखते ही रह गए दोनों नेता; VIDEO

जब राहुल गांधी ने कुमारी शैलजा और भूपेंद्र हुड्डा का यूं मिलवाया हाथ, देखते ही रह गए दोनों नेता; VIDEO

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Sep 30, 2024 02:21 pm IST, Updated : Sep 30, 2024 02:24 pm IST

हरियाणा कांग्रेस में इस वक्त भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा दोनों के बीच मान-मनौव्वल की कोशिश की जा रही है। दोनों ही नेता सीएम पद को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं। इस बीच आज विजय संकल्प रैली के दौरान एक अलग तस्वीर देखने को मिली।

Rahul gandhi- India TV Hindi
Image Source : PTI कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा का हाथ मिलवाते हुए राहुल गांधी

हरियाणा में पहले चरण के मतदान से पहले घमासान तेज हो गया है। आज योगी आदित्यनाथ हरियाणा में धुआंधार रैली कर रहे हैं, वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी ज्वाइंट रैली हुई। राहुल, प्रियंका की हरियाणा में विजय संकल्प रैली के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। दरअसल, कांग्रेस में इस वक्त भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा दोनों के बीच मान-मनौव्वल की कोशिश की जा रही है। दोनों ही नेता सीएम पद को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं। इस बीच आज एक अलग तस्वीर देखने को मिली।

हैरानी भरे थे दोनों नेताओं के हावभाव

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा का हाथ अपने हाथों से पकड़कर मिलवाया। बता दें कि नारायणगढ़ की रैली समाप्त होने के बाद सभी नेताओं ने एक साथ हाथ उठाकर जनता का अभिवादन किया। इस दौरान कुमारी शैलजा राहुल गांधी के एक तरफ खड़ी थीं और दूसरी तरह भूपिंदर सिंह हुड्डा थे। तभी राहुल गांधी ने पीछे हटते हुए दोनों नेताओं का हाथ मिला दिया। इस दौरान जनता ने जमकर तालियां बजाई। हालांकि दोनों ही नेताओं के जो हावभाव थे उससे साफ जाहिर होता है कि इसके लिए ना तो हुड्डा तैयार थे और ना ही शैलजा। चूंकि ये काम राहुल गांधी ने किया तो दोनों बिना किसी झिझक के हाथ मिला लिए।

देखें वीडियो-

इससे पहले रैली में जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अडानी खेत में मेहनत नहीं करते, कोई छोटा व्यापार नहीं करते, लेकिन फिर भी हर सुबह उनके बैंक अकाउंट में सुनामी की तरह पैसा आ जाता है। उतना ही पैसा देशवासियों के बैंक अकाउंट से तूफान की तरह निकलता जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

"मनोहर जी CM कैसे बनेंगे", हरियाणा में चुनाव से पहले बीजेपी-कांग्रेस के बीच ऐड वॉर, गिना रहे कमियां

हरियाणा चुनाव: 'थैंक्यू मोदी जी', कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने क्यों कहा? वजह जानकर होंगे हैरान

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement