1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में मालिक की जान बचाने के लिए ब्लैक कोबरा से भिड़ गई पालतू डॉग जिम्मी, जहर से हुई मौत, सामने आया VIDEO

हरियाणा में मालिक की जान बचाने के लिए ब्लैक कोबरा से भिड़ गई पालतू डॉग जिम्मी, जहर से हुई मौत, सामने आया VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 30, 2026 11:17 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 11:18 pm IST

हरियाणा के करनाल से ब्लैक कोबरा और फीमेल डॉग के बीच फाइट का वीडियो सामने आया है। फीमेल डॉग ने अपने मालिक की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी।

dog- India TV Hindi
ब्लैक कोबरा और फीमेल डॉग के बीच फाइट Image Source : REPORTER INPUT

करनाल: हरियाणा के करनाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां एक पालतू डॉग जिम्मी, अपने मालिक की जान बचाने के लिए ब्लैक कोबरा (सांप) से भिड़ गई। सांप और डॉग के बीच हुई फाइट में डॉग की मौत हो गई। डॉग मालिक का कहना है कि जिम्मी (डॉग) समाज के लिए ये संदेश छोड़ गई कि डॉग वफादार होते हैं और वह अपने मालिक के लिए जान भी दे सकते हैं।

सांप और डॉग के बीच फाइट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि काले रंग का सांप डॉग मालिक की तरफ बढ़ रहा था। तभी डॉग ने सांप के ऊपर हमला बोल दिया। सांप ने डॉग के मुंह और पंजे पर डस लिया, जिससे डॉग की मौत हो गई। घटना के बाद डॉग मालिक के परिवार में शोक का माहौल है और वह अपने डॉग को याद करके आंसू बहा रहे हैं। डॉग मालिक की पहचान सुमित के रूप में हुई है।

क्या हुआ था?

डॉग मालिक सुमित ने बताया कि बीते रविवार शाम करीब 6 बजे वह अपने दोनों पालतू कुत्तों जिम्मी और मैक्स को घुमाने के लिए बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान गेट की तरफ से एक ब्लैक कोबरा अंदर आता हुआ दिखाई दिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दोनों कुत्ते उनके हाथ से छूटकर सांप की तरफ दौड़ पड़े।

जिम्मी ने सबसे पहले सांप पर हमला किया। सुमित के अनुसार जैसे ही सांप ने फन फैलाया, जिम्मी ने सबसे पहले उस पर अपने पंजों से हमला कर दिया। इस दौरान सांप ने उसके मुंह और पंजे पर डस लिया। इसके बावजूद जिम्मी पीछे नहीं हटी और लगातार सांप से लड़ती रही। वहीं दूसरा कुत्ता मैक्स सांप के आसपास घूमता रहा और उसे आगे बढ़ने से रोकता रहा।

जहर फैलने से 8 मिनट में बिगड़ी हालत

सांप के डसने के बाद जिम्मी की हालत तेजी से खराब होने लगी। करीब 8 मिनट के अंदर ही उसके शरीर में जहर फैल गया। इसी बीच सांप मौका देखकर पास की दीवार के पास जाकर छिप गया, जिसे सुमित ने देख लिया। स्नेकमैन को बुलाकर सांप को पकड़ लिया गया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। हालांकि तब तक जिम्मी की हालत गंभीर हो चुकी थी।

वेटनरी डॉक्टर भी नहीं बचा सके जान

सुमित ठाकर ने बताया कि उन्होंने तुरंत वेटनरी डॉक्टर को भी मौके पर बुलाया, लेकिन तब तक जिम्मी दम तोड़ चुकी थी। डॉक्टर के पहुंचने से पहले ही उसका शरीर पूरी तरह जहर की चपेट में आ चुका था।

9 साल पहले लाए थे जिम्मी, परिवार का हिस्सा थी

उन्होंने जिम्मी को करीब 9 साल पहले करनाल से लाया था। वह उनके घर का हिस्सा बन चुकी थी। उसके खाने-पीने से लेकर रहने तक का पूरा ध्यान रखा जाता था। गर्मियों में एसी और कूलर, जबकि सर्दियों में हीटर की व्यवस्था भी की जाती थी। (रिपोर्ट- अमित भटनागर)

ये भी पढ़ें- 

गुजरात के महिसागर से सांपों का अठखेलियां करते हुए VIDEO वायरल, यहां देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।