सोनीपत से दिल्ली, अंबाला से दिल्ली जाने वाली दर्जन भर ट्रेन की रफ्तार पर 2 घंटे की ब्रेक लग गई। शाने ए पंजाब ओर सुपर, जनशताब्दी और पैसेंजर ट्रेनें लेट हो गईं। हरियाणा के सोनीपत जिले के हरसाना गांव के पास रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरने वाली 33 केवी पावर का बिजली लाइन का हाई टेंशन तार टूट कर रेलवे लाइन पर गिरने से दर्जन भर ट्रेनों लेट हुईं। सूचना के बाद रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बाधित बिजली पावर को 2 घंटे बाद ठीक कर रेलों को सुचारू रूप से चालू किया गया।
ठीक किया गया बिजली की समस्या को
सोनीपत के गांव हरसाना कला के पास लाइन टूटने के कारण दिल्ली और अंबाला जाने वाली ट्रेनों की बिजली पावर में तकनीकी खराबी कारण दर्जन भर गाड़ियों को अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर रोका गया। करीब दो घंटे तक ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकने के बाद रेलवे अधिकारी ओर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बाधित बिजली पावर को ठीक किया गया। ट्रेनों को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया।
हाई टेंशन तार टूटकर गिरा
मामले की जानकारी देते हुए रेलवे थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि हाई टेंशन तार टूट कर रेलवे लाइन तार पर गिरने के कारण लाइन टूट गई थी। इसके कारण दोनों लाइनों की बिजली प्रभावित हो गई थी और दोनों ट्रैक की ट्रेनों को रोक दिया गया था।
ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
इनमें शाने ए पंजाब ओर सुपर , जनशताब्दी और पैसेंजर ट्रेनें लेट हुई हैं। सभी ट्रेन 2 घंटे लेट हुईं हैं। रेलवे लाइन को ठीक करवा दिया गया है और अब ट्रेन सुचारू रूप से चल रही हैं।
सन्नि मलिक की रिपोर्ट