1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Jagadhri Assembly Election Result 2024: जगाधरी में जीते कांग्रेस के अकरम खान, BJP प्रत्याशी को दी मात

Jagadhri Assembly Election Result 2024: जगाधरी में जीते कांग्रेस के अकरम खान, BJP प्रत्याशी को दी मात

 Published : Oct 08, 2024 07:30 am IST,  Updated : Oct 08, 2024 09:08 pm IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती संपन्न हो चुकी है। जगाधरी विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी अकरम खान ने अपनी पार्टी का परचम लहरा दिया है।

Jagadhri Assembly Election Result- India TV Hindi
Jagadhri Assembly Election Result Image Source : INDIA TV

Jagadhri Assembly Election Result 2024 Live Updates: जगाधरी विधानसभा सीट हरियाणा की बेहद अहम सीट है और इसे इस बार कांग्रेस ने जीत लिया है। यहां 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। जगाधरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी अकरम खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के कंवर पाल को 6868 मतों के अंतर से पराजित किया है। अकरम को 67403 जबकि कंवर को 60535 वोट मिले। 43813 वोटों के साथ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आदर्श पाल सिंह तीसरे नंबर पर रहे। 2019 में भारतीय जनता पार्टी से कंवर पाल गुर्जर ने कांग्रेस के अकरम खान को 16373 वोटों के अंतर से हराया था।

मैदान में हैं ये उम्मीदवार

हरियाणा के जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में मुख्य उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कंवर पाल गुर्जर, कांग्रेस पार्टी के अकरम खान, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अशोक कुमार, आम आदमी पार्टी (आप) के आदर्श पाल सिंह और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दर्शन लाल थे। राज्य में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) एएसपी (कांशीराम) के साथ गठबंधन में है, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने बसपा के साथ गठबंधन किया है।

जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विजेता

2019: कंवर पाल (भाजपा)

2014: कंवर पाल (भाजपा)
2009: अकरम खान (बसपा)
2005: सुभाष चंद (कांग्रेस)
2000: डॉ बिशन लाल सैनी (बसपा)
1996: सुभाष चंद (एचवीपी)
1991: ओम प्रकाश शर्मा (एचवीपी)
1987: बृज मोहन (भाजपा)
1977: बृज मोहन (जेएनपी)
1972: ओम प्रकाश (आईएनडी)

जगाधरी निर्वाचन क्षेत्र में 2019 और 2014 में मतदान प्रतिशत

जगाधरी सीट पर 2019 विधानसभा चुनाव में कुल 1,70,709 वोट पड़े थे, जिसमें से 218 पोस्टल वोट थे जबकि 1,70,491 ईवीएम वोट थे। जगाधरी में मतदान 78.83 प्रतिशत रहा था। 2014 के विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र में 1,65,653 वोट पड़े थे जो मतदाताओं का 84.73 प्रतिशत था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।