1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो समर्थक हुए घायल

हरियाणा: कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो समर्थक हुए घायल

 Published : Sep 20, 2024 05:24 pm IST,  Updated : Sep 20, 2024 06:22 pm IST

कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी- India TV Hindi
कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी Image Source : X@INC_PARDEEP

हरियाणा के पंजकुला जिले के कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर कई राउंड की गोलीबारी की घटना सामने आई है। कांग्रेस प्रत्याशी पर ये गोलीबारी रायपुर रानी के पास हुई है। प्रदीप चौधरी के काफिले में दो लोगों को गोली लगी है। एक युवक की उंगली पर गोली लगी है। दूसरे युवक की छाती पर गोली लगी है।

हमले के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर कई फायर किए गए हैं, जिस युवक की छाती में गोली लगी है। उसकी पहचान गोल्डी खेड़ी के रूप में हुई है। दूसरे घायल युवक की पहचान डीके पंडित के रूप में हुई है। वह रायपुर रानी का रहने वाला है।

 

घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई में किया गया भर्ती

पुलिस ने बताया कि रायपुर रानी के भरौली गांव में गोली चलने के मामले की सूचना मिली है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले में मौजूद उनके दो समर्थकों को गोली लगी है। घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। फायरिंग करने वालों बारे में अभी कोई सूचना नहीं है।

गोली की आवाज सुन काफिले में मची भगदड़

कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के चुनाव प्रचार के दौरान काफिले में मौजूद लोगों ने बताया की  कई राउंड की गोलियों की आवाज सुनकर लोग घबरा गए। काफिले में भगदड़ मच गई। गोली कांग्रेस प्रत्याशी को न लगकर उनके ही दो समर्थकों को जा लगी। उनके शरीर से खून बहने लगा। घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज हो रहा है।  

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

रामपुर ढडू की तरफ जा रहा था काफिला

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव हैं। विधानसभा चुनाव को प्रदीप चौधरी चुनाव प्रचार कर रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी का काफिला रामपुर ढडू की तरफ जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उनके काफिले पर फायरिंग कर दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।