1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. "मुझे मत समझाओ, 40 साल का अनुभव है", मंत्री कृष्ण पंवार ने महिला SHO को लगाई फटकार, ASI-SI के खिलाफ विभागीय जांच

"मुझे मत समझाओ, 40 साल का अनुभव है", मंत्री कृष्ण पंवार ने महिला SHO को लगाई फटकार, ASI-SI के खिलाफ विभागीय जांच

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 30, 2026 07:16 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 08:41 pm IST

हरियाणा के मंत्री कृष्ण कुमार पंवार ने दहेज उत्पीड़न को लेकर एक महिला थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाई। मंत्री ने महिला थाने की एक दरोगा और एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच कराने का भी आदेश दिया।

मंत्री कृष्ण पंवार ने महिला SHO को लगाई फटकार- India TV Hindi
मंत्री कृष्ण पंवार ने महिला SHO को लगाई फटकार Image Source : REPORTER

पंचकूला में दहेज उत्पीड़न के एक मामले की जांच को लेकर महिला थाना की एक ASI और SI के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार पंवार ने कड़ी नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि मामले में SHO द्वारा दी गई सफाई से मंत्री संतुष्ट नहीं हुए। कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान उन्होंने SHO को फटकार लगाते हुए कहा, "मुझे मत समझाओ, मुझे 40 साल का अनुभव है।" 

शिकायतों का गंभीरता से लें संज्ञान

बता दें कि पंचकूला में आज हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे थे। पंचकूला के सेक्टर 1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

ASI और SI के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

मंत्री कृष्ण कुमार पंवार ने संबंधित ASI और SI की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं।  जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

यहां देखें वीडियो

 पेड़ से गिरने के बाद सीआरपीएफ अधिकारी की मौत

वहीं, हरियाणा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 38 वर्षीय एक उप-निरीक्षक की सोमवार को पेड़ से दुर्घटनावश गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान वह बच्चों के लिए पेड़ से जामुन तोड़ रहे थे। पुलिस के अनुसार, मृतक सुरेंदर चौहान बीड अमीन गांव के रहने वाले थे। वह मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सीआरपीएफ में तैनात थे। पुलिस ने बताया कि वह 10 दिनों की छुट्टी पर घर आए हुए थे और सोमवार को ही उन्हें वापस ड्यूटी पर लौटना था।

रिपोर्ट- उमंग श्योराण

ये भी पढ़ेंः पत्नी से परेशान युवक ने किया सुसाइड, दुकान में लगाई फांसी; Insta पर पोस्ट किया VIDEO

हरियाणा का पहला फ्री-फ्लो टोल शुरू, बस्ताड़ा में MLFF सिस्टम लागू; अब बिना रुके कटेगा टोल टैक्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।