1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. न्‍यूज
  4. कोहरे का कहर: हरियाणा के झज्‍जर में हाइवेे पर आपस में टकराए 50 वाहन, 8 की मौत

कोहरे का कहर: हरियाणा के झज्‍जर में हाइवेे पर आपस में टकराए 50 वाहन, 8 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 24, 2018 12:19 pm IST,  Updated : Dec 24, 2018 01:15 pm IST

हरियाणा के झज्जर में आज कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। यहां रेवाड़ी-रोहतक हाइवे पर कोहरे की वजह से 50 गाडि़यां आपस में टकरा गई।

Jhajjar Accident - India TV Hindi
Jhajjar Accident 

हरियाणा के झज्‍जर में आज कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। यहां रेवाड़ी-रोहतक हाइवे पर कोहरे की वजह से 50 गाडि़यां आपस में टकरा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ। इस घटना में बड़े ट्रक, बसों के साथ स्‍कूल बस, कारें और दोपहिया वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कई वाहनों के परखच्‍चे उड़ गए। घायलों को नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

कोहरे की वजह से हुई इस दुर्घटना में 8 लोगों की की मौत हुई जिनमें 7 महिलाएं हैं। सभी मृतक झज्जर के करडोध गावं के रहने वाले हैं जो क्रूजर गाड़ी में सवार होकर अपने गांव से दिल्ली के नजफगढ़ किसी परिजन की मौत पर शोक प्रकट करने जा रहे थे। इनके अलावा 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, 2 घायलों को रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

हालात का जायजा लेने के लिए हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ झज्जर के नागरिक अस्पताल में पहुंचे हैं और सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। इसके अलावा सभी घायलों को सभी दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें हरियाणा