1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. न्‍यूज
  4. घर में लड़ाई के कारण शख्स ने बच्चों को आग में झोंका, खुद भी कूदा

घर में लड़ाई के कारण शख्स ने बच्चों को आग में झोंका, खुद भी कूदा

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 11, 2018 09:44 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 09:44 pm IST

घर में लड़ाई को लेकर परेशान एक शख्स ने हरियाणा के अंबाला में अपने दो बच्चों को आग में झोंक दिया और उसके बाद खुद भी आग में कूद गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

अंबाला (हरियाणा): अपने घर में लड़ाई को लेकर परेशान एक शख्स ने हरियाणा के अंबाला में अपने दो बच्चों को आग में झोंक दिया और उसके बाद खुद भी आग में कूद गया। पुलिस ने दायर एक शिकायत के आधार पर बताया कि सोमवार को दीपक कुमार अपने घर में लड़ाई को लेकर परेशान था। इसके बाद वो अपने बच्चों को लेकर छत पर गया। जहां उसने छह वर्षीय बेटे और चार वर्षीय बेटी को जलते हुए उपलों में झोंक दिया। इसके बाद वो खुद भी आग में कूद गया।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसी तीनों को नजदीक के एक अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर रेफर कर दिया। बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है जबकि दीपक की स्थिति गंभीर है। सहायक सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि ये मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें हरियाणा