1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. 'न्याय नहीं तो मौत!' गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर गेट पर पेट्रोल-माचिस लेकर पहुंची रेप पीड़िता, दिल दहला देने वाला आत्मदाह का प्रयास

'न्याय नहीं तो मौत!' गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर गेट पर पेट्रोल-माचिस लेकर पहुंची रेप पीड़िता, दिल दहला देने वाला आत्मदाह का प्रयास

 Published : May 01, 2026 07:54 am IST,  Updated : May 01, 2026 07:54 am IST

गुरुग्राम में गुरुवार दोपहर को एक रेप पीड़िता पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस के गेट पर पहुंची। रो-रोकर चीखती हुई उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश की।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PEXELS

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस मुख्यालय परिसर में उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक रेप पीड़िता पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर कमिश्नर ऑफिस के गेट पर पहुंची। रेप पीड़िता ने पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए कमिश्नर ऑफिस के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। दिल दहला देने वाला ये दृश्य पूरे गुरुग्राम में खलबली मचा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

घटना गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे की है। युवती पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर कार्यालय के गेट पर पहुंची और खुद पर पेट्रोल डाल लिया। तभी मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे आग लगाने से रोक लिया और शांत कराने का प्रयास किया। घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर हैं, जिनमें युवती की चीखें सुनाई दे रही हैं। युवती का आरोप है कि उसके मामले में कई महीनों से कार्रवाई नहीं की गई।

'न्याय नहीं मिलेगा तो जीने का क्या फायदा?'

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पानीपत के एक व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया और 4 महीने बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उल्टा आरोपी के परिवार वाले और उनके गुंडे उसे और उसके परिवार को खुलेआम धमकियां दे रहे हैं। पीड़िता के अनुसार, उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में है। उसने रोते हुए कहा, “अब तो मौत ही एकमात्र रास्ता है। न्याय नहीं मिलेगा तो जीने का क्या फायदा?”

पीड़िता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

आत्मदाह करने से पहले पीड़िता ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था और ईमेल करके पुलिस अधिकारियों को पहले ही सूचना दे दी थी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी हरकत में आए और युवती के हाथ से पेट्रोल की बोतल व माचिस छीन ली। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं, इस मामले में पुलिस की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई और पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोरा से संपर्क नहीं हो सका। बाद में, गुरुग्राम पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में घटना की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया, लेकिन कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

दुष्कर्म के बाद महिला का रेता गला, एम्बुलेंस नहीं मिली तो साइकिल के ठेले पर अस्पताल ले गए परिजन, हालत नाजुक

‘कल्पना कीजिए उस 15 साल की बच्ची का दर्द', भावुक हुए CJI सूर्यकांत; रेप पीड़िता को 31 हफ्ते में अबॉर्शन की छूट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।