1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. रोहतक में चलते ऑटो में जोरदार धमाका, 8 लोग बुरी तरह घायल, छठ पूजा के लिए जा रहे थे पीड़ित

रोहतक में चलते ऑटो में जोरदार धमाका, 8 लोग बुरी तरह घायल, छठ पूजा के लिए जा रहे थे पीड़ित

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 07, 2024 08:29 pm IST,  Updated : Nov 07, 2024 08:29 pm IST

हादसे का शिकार हुए सभी लोग छठ पूजा के लिए जा रहे थे। अचानक एक जलता हुआ रॉकेट ऑटो में घुस गया। इसी वजह से यह हादसा हुआ। सभी घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है।

Auto blast- India TV Hindi
ऑटो में हुए धमाके में 8 लोग झुलस गए Image Source : INDIA TV

हरियाणा के रोहतक में लापरवाही से पटाखे जलाने के कारण आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए। खास बात यह है कि जो लोग घायल हुए हैं उनका पटाखों से कोई वास्ता भी नहीं था। ये लोग ऑटो से छठी मां की पूजा के लिए जा रहे थे। रास्ते में ही एक रॉकेट इनके ऑटो में आकर गिरा और जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में आठ लोग घायल हो गए। यह रॉकेट किसने जलाया था। रॉकेट गलती से ऑटो के अंदर आ गया या जानबूझकर ऑटो की तरफ छोड़ा गया था। इस बारे में अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है।

घटना रोहतक की है, यहां एक चलते ऑटो में धमाका हो गया। जिससे ऑटो में बैठी 8 सवारियां झुलस गई। दरअसल, नहर पर छठ घाट के पास जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो में बाहर से एक रॉकेट आकर घुस गया। उसी ऑटो में गंधक पोटाश रखा हुआ था। इसके कारण ऑटो में धमाका हुआ और उसमें बैठे आठ लोग बुरी तरह से झुलस गए। 

गंधक पोटाश के कारण हुआ धमाका

धमाके के बाद राहगीरों ने लोगों को पीजीआई भेजा। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घायलों के परिवार से नवल किशोर ने बताया कि वह घर से दिल्ली बाइपास पर भालौठ सब ब्रांच नहर पर बने छठ घाट पूजा की तरफ जा रहे थे। लेकिन दिल्ली बाइपास पर जैसे ही पहुंचे तो बाहर से ही एक रॉकेट सीधा ऑटो में आ गिरा। उसी जगह पर एक थैली के अंदर गंधक पोटाश रखा हुआ था। जिसके कारण उसमें एक दम से धमाका हो गया।

ये लोग हुए घायल

धमाके के कारण ऑटो के अंदर बैठे रोनम, आशीष, रवि, निभा, दीपक, सचिन, कार्तिक और सीटी देवी बुरी तरह से झुलस गए। ऑटो के अंदर एक दम से शोर हुआ तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने ही ऑटो के अंदर से लोगों को बाहर निकाला और पीजीआई में उपचार के लिए भिजवाया है।

(रोहतक से सुनील कुमार की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।