1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Sohna Election Result 2024: सोहना सीट पर तेजपाल तंवर ने दर्ज की जीत, जानें कितना रहा वोटों का मार्जिन

Sohna Election Result 2024: सोहना सीट पर तेजपाल तंवर ने दर्ज की जीत, जानें कितना रहा वोटों का मार्जिन

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 08, 2024 10:49 am IST,  Updated : Oct 08, 2024 07:23 pm IST

हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव हुए और अब मंगलवार (8 अक्टूबर) को नतीजों का ऐलान हो रहा है। सोहना सीट पर कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, लेकिन फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के तेजपाल तंवर जीत चुके हैं।

Sohna Assembly election result- India TV Hindi
सोहना विधानसभा सीच नतीजे Image Source : INDIA TV

हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुज्ञान में कांग्रेस को बढ़त मिली, लेकिन बाद में तस्वीर बदली और अब बीजेपी राज्य में तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है। हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में यहां हर सीट के परिणाम बेहद रोचक हो गए हैं। सोहना सीट भी इनमें से एक है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी रेस में 

हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव हुए और अब मंगलवार (8 अक्टूबर) को नतीजों का ऐलान हो चुका है। सोहना सीट पर कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। भारतीय जनता पार्टी के तेजपाल तंवर ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। इस सीट पर कांग्रेस के रोहतास सिंह और आम आदमी पार्टी के धर्मेंद्र खटाना को भी काफी वोट मिले हैं। ऐसे में ये दोनों नेता भी बीजेपी उम्मीदवार को कांटे की टक्कर दे रहे थे। बता दें कि तेजपाल तंवर ने रोहतास सिंह को 11877 वोट से मात दी है। आजाद समाज पार्टी (कांसी राम), बहुजन समाज पार्टी, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने भी इस सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा चार निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

2019 और 2014 के नतीजे

2019 में यहां भारतीय जनता पार्टी के संजय सिंह को जीत मिली थी। उन्होंने 59117 वोट हासिल किए थे और कांग्रेस के रोहतास सिंह को हराया था। रोहतास सिंह ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी और 46664 वोट हासिल किए थे। वहीं, 2014 में तेजपाल तंवर इस सीट पर विधायक बने थे। वह इस बार भी विधायक बन सकते हैं। तेजपाल ने 10 साल पहले इसी सीट पर 53797 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। इनेलो के किशोर यादव 29,250 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।