1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. साथ आ गई बिहार और हरियाणा पुलिस, मानेसर में मार गिराया 2 लाख का इनामी अपराधी

साथ आ गई बिहार और हरियाणा पुलिस, मानेसर में मार गिराया 2 लाख का इनामी अपराधी

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 29, 2024 10:03 am IST,  Updated : Nov 29, 2024 10:43 am IST

बिहार पुलिस और हरियाणा पुलिस साथ मिलकर की गई एक कार्रवाई में बिहार के अपराधी सरोज राय को मार गिराया है। आरोपी पर 2 लाख का इनाम घोषित था।

मानेसर में इनामी बदमाश ढ़ेर।- India TV Hindi
मानेसर में इनामी बदमाश ढ़ेर। Image Source : INDIA TV/ANI

बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और हरियाणा पुलिस ने साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। दोनों राज्यों की पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई की है और बिहार के सीतामढ़ी जिले से संबंध रखने वाले कुख्यात अपराधी को मार गिराया है। एनकाउंटर में मारे गए अपराधी का नाम सरोज राय है। STF बिहार और हरियाणा पुलिस ने हरियाणा के मानेसर में सरोज राय को मार गिराया है।

STF का एक जवान घायल

बिहार के सीतामढ़ी के कुख्यात अपराधी के खौफ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उस पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक कांड में शामिल होने के आरोप थे। पुलिस की ओर से अपराधी सरोज राय पर 2 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। बिहार और हरियाणा पुलिस ने उसे मानेसर में एनकाउंटर में मार गिराया है। इस एनकाउंटर में STF का भी एक जवान घायल हुआ है।

पुलिस ने दी जानकारी

गुरुग्राम के एसीपी क्राइम, वरुण दहिया इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया- "28 और 29 नवंबर की मध्यरात्रि को, हमें बिहार एसटीएफ से सूचना मिली कि सरोज राय नाम का एक गैंगस्टर है। उसने कई हत्याएं और जबरन वसूली की है। बिहार पुलिस ने उसपर 2 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। जानकारी मिलने के बाद गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच टीम ने ये इनपुट जेनरेट किया।"

इलाज के दौरान दम तोड़ा

गुरुग्राम के एसीपी क्राइम, वरुण दहिया ने आगे कहा- "जब हमने अपराधी सरोज राय को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इससे बिहार एसटीएफ के एक जवान के हाथ में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान सरोज राय को कई चोटें आईं और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।"

ये भी पढ़ें- हरियाणा में बड़ा फेरबदल, CM नायब सैनी ने की खट्टर की टीम से जुड़े अधिकारियों की छुट्टी

"सरकार बृजभूषण को बचाने में जुटी है", 4 साल के लिए सस्पेंड होने पर भड़के बजरंग पूनिया, जानें क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।