1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Haryana Assembly Elections 2024: किसके खाते में जाएगी हिसार की सीट, जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Haryana Assembly Elections 2024: किसके खाते में जाएगी हिसार की सीट, जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

 Edited By: Amar Deep
 Published : Aug 24, 2024 10:02 pm IST,  Updated : Aug 24, 2024 10:02 pm IST

हरियाणा की सभी सीटों पर एक अक्टूबर को मतदान होना है। एक अक्टूबर को मतदान के बाद मतों की गणना 4 अक्टूबर को की जाएगी। आइये जानते हैं हिसार सीट का समीकरण क्या कहता है।

हिसार विधानसभा सीट।- India TV Hindi
हिसार विधानसभा सीट। Image Source : INDIA TV

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। यहां पर विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, जिन पर एक ही दिन 1 अक्टूबर को मतदान होना है। इससे पहले हम यहां की हिसार विधानसभा सीट के बारे में जानेंगे। दरअसल, हिसार विधानसभा सीट काफी अहम सीट मानी जाती है। इस सीट पर पिछली बार 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। वहीं अब 2024 के चुनाव को लेकर सभी दलों में इस सीट को जीतने की होड़ लगी हुई है। हालांकि इस बार पलड़ा किसकी ओर भारी होगा ये तो मतदाता ही तय करेंगे। 

2019 चुनाव के नतीजे

साल 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय बीजेपी ने जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। बात हिसार सीट की करें तो 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने राम निवास राडा को मैदान में उतारा था, जबकि भाजपा की ओर से डॉ. कमल गुप्ता चुनाव में ताल ठोक रहे थे। इस चुनाव में जहां भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गप्ता को 49,675 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राम निवास राडा 33,843 वोटों पर ही सिमट कर रह गए। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने इस सीट पर जीत हासिल की।

04 अक्टूबर को आएगा परिणाम

बता दें कि हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मतदान एक चरण में 01 अक्टूबर को होगा तथा 04 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। इसके लिए 5 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी तथा 12 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। वहीं नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 सितंबर होगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक अक्टूबर को मतदान होना है। हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता हैं जिनमें से 95 लाख महिलाएं हैं। हरियाणा में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है और जिसका कार्यकाल 3 नवंबर को पूरा हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।