1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने बताया - कोरोना काल में सांस की तकलीफ दूर करने का तरीका

फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने बताया - कोरोना काल में सांस की तकलीफ दूर करने का तरीका

 Published : May 04, 2021 10:33 pm IST,  Updated : May 04, 2021 10:33 pm IST

कोरोना वायरस ने देश के लाखों लोगों को प्रभावित किया है। कई लोग बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण उन्हें सांस की तकलीफ सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

Malaika Arora- India TV Hindi
फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने बताया - कोरोना काल में सांस की तकलीफ दूर करने का तरीका Image Source : INSTAGRAM/MALAIKA ARORA

कोरोना वायरस ने देश के लाखों लोगों को प्रभावित किया है। कई लोग बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण उन्हें सांस की तकलीफ सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी मौजूदा स्थिति को देखते हुए अपने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए लोगों की मदद कर रहे हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम, सोनम कपूर और कई अन्य सितारे शामिल हैं।

अब फिटनेस क्वीन और बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी लोगों को सांस लेने की एक्ससाइज के तौर में फिटनेस टिप्स दिए हैं। अभिनेत्री ने कहा कि आज के समय में जहां लोग सांस की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, वहीं अनुलोम विलोम प्राणायाण की बहुत जरूरत है।

अभिनेत्री ने खुद प्राणायाम करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। जिसके माध्यम से उन्होंने लोगों को इस एक्ससाइज को करने का सही तरीका दिखाया है। वीडियो में अभिनेत्री ने दावा नहीं किया है कि ऐसा करने से सांस की समस्या में सुधार होगा। मलाइका ने इस बात पर जोर दिया है कि इससे लाभकारी परिणाम मिल सकते हैं। अभिनेत्री के वीडियो को लोगों की तरफ से बहुत पसंद किया जा रहा है। फैंस अभिनेत्री को धन्यवाद दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।