1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दूध पीने से सेहत को सिर्फ फायदे ही नहीं मिलते, झेलने पड़ सकते हैं नुकसान

दूध पीने से सेहत को सिर्फ फायदे ही नहीं मिलते, झेलने पड़ सकते हैं नुकसान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 05, 2024 06:59 am IST,  Updated : Jun 05, 2024 06:59 am IST

आप भी दूध पीने के कमाल के फायदों के बारे में जानते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि जरूरत से ज्यादा दूध का सेवन करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? आइए दूध पीने से होने वाले कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं...

Milk- India TV Hindi
Milk Image Source : PEXELS

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर दूध पीने की सलाह देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दूध या फिर दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स की ज्यादा मात्रा आपकी सेहत पर भारी भी पड़ सकती है। किसी भी चीज की अति आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है इसलिए आपको भी दूध को जरूरत से ज्यादा पीने से बचना चाहिए। 

पड़ सकते हैं लेने के देने 

आपको अपनी डाइट में दूध को जरूर शामिल करना चाहिए लेकिन लिमिट में रहकर ही इसका सेवन करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक 1 से 3 कप दूध पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है लेकिन इससे ज्यादा दूध पीने से आपकी हेल्थ डैमेज भी हो सकती है।

  • कोलेस्ट्रोल लेवल- अगर आप एक दिन में 2-3 कप से ज्यादा दूध का सेवन करते हैं तो आपका कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ सकता है जो कई बीमारियों को न्योता देने का काम करेगा। 

  • मोटापे का शिकार- जरूरत से ज्यादा दूध का सेवन करने से आप मोटापे का शिकार भी बन सकते हैं। अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन को काबू करना चाहते हैं तो आपको एक दिन में एक कप से ज्यादा दूध को अपनी डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए।

  • गैस/एसिडिटी- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूध में फैट की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि इसका ज्यादा सेवन करने से आपको गैस या फिर एसिडिटी की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

  • बीपी की समस्या- दूध को लिमिट में रहकर न पीना बीपी की समस्या का मुख्य कारण बन सकता है। आपको बता दें कि बीपी की समस्या की वजह से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक बढ़ सकता है।

  • स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स- बॉडी दूध में पाए जाने वाले कॉम्प्लैक्स फैट को ठीक से डाइजेस्ट नहीं कर पाती है। यही वजह है कि अगर आप बहुत ज्यादा दूध पीते हैं तो आपके चेहरे पर पिंपल्स भी निकल सकते हैं। 

अगर आपको दूध पीना पसंद है तो आप अपनी डाइट में लो फैट मिल्क शामिल कर सकते हैं। लो फैट मिल्क इन सभी दिक्कतों से आपको बचा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।