1. Hindi News
  2. भारत
  3. बिज़नेस
  4. अगर आपके पास है एंड्रॉयड फोन तो डाउनलोड करें ये 5 एप

अगर आपके पास है एंड्रॉयड फोन तो डाउनलोड करें ये 5 एप

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 05, 2015 02:45 pm IST,  Updated : May 13, 2015 03:13 pm IST

नई दिल्ली: अगर आपके पास है कोई भी एंड्रॉयड फोन और आप उस पर इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं तो बस एक क्लिक में बिना पैसे खर्च किए आप उसे बेहतर बना सकते हैं। इसके

स्मार्टफोन को और...- India TV Hindi
स्मार्टफोन को और स्मार्ट बनाने के लिए फ्री डाउनलोड करें ये एप्स

नई दिल्ली: अगर आपके पास है कोई भी एंड्रॉयड फोन और आप उस पर इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं तो बस एक क्लिक में बिना पैसे खर्च किए आप उसे बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने गूगल प्ले स्टोर में जाकर कुछ एप्लीकेशन्स को इंस्टॉल करना होगा। हम इस खबर के माध्यम से अपने पाठकों को कुछ ऐसी एप्लीकेशन्स के बारे में बता रहे हैं, जिनको इस्टॉल करके कोई भी यूजर जहां एक ओर अपने फोन की परफॉर्मेंस को सुधार सकता है। वहीं दूसरी ओर सेल्फी लेने और अनवांडेट कॉल्स से बचने में भी ये एप्लीकेशन्स आपकी मदद करेंगी।

ये हैं पांच बेहतरीन फोन एप्स

1. क्लीन मास्टर

यह ऐप आपके फोन को वायरस से बचाता है। वहीं इस ऐप की सहायता से फोन मौजूद आपके प्राइवेट डेटा को पासवर्ड के माध्यम से सुरक्षित कर सकते हैं। मसलन फेसबुक, SMS, कॉन्टैक्ट्स, गैलरी आदि। क्लीन मास्टर डाउनलोड करने के बाद ऐपलॉक नाम का फीचर आपने फोन में एक्टिवेट हो जाता है। यह सॉफ्टवेयर आपके फोन से गैर जरुरी डेटा को खुद व खुद डिलीट कर देता है। जैसे एक जैसी दो फोटो, कैशे या रेसिडुअल फाइल्स आदि। ऐसा करने से फोन की मेमोरी खाली हो जाती है और फोन की स्पीड को बढ़ाने में मदद मिलती है। इस ऐप में आपके फोन के सीपीयू को कूल डाउन करने का आप्शन भी होता है। यह ऐप आपके फोन की फंक्शीनिंग को और बेहतर कर देता है।

अगली स्लाइड में पढ़े ट्रू कॉलर के बारे में...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।