1. Hindi News
  2. भारत
  3. बिज़नेस
  4. कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी

कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी

 Written By: IANS
 Published : Apr 28, 2015 03:12 pm IST,  Updated : Apr 28, 2015 03:12 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) की ओर से मंगलवार को जारी भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत सोमवार को 62.67 डॉलर प्रति

तेल मूल्य 62.67 डॉलर...- India TV Hindi
तेल मूल्य 62.67 डॉलर प्रति बैरल

नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) की ओर से मंगलवार को जारी भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत सोमवार को 62.67 डॉलर प्रति बैरल रही। यह कीमत इससे पिछले कारोबारी दिवस शुक्रवार को 62.61 डॉलर प्रति बैरल थी। रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत सोमवार को 3,986.44 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो शुक्रवार को 3,969.47 रुपये प्रति बैरल थी।

आलोच्य अवधि में भारतीय मुद्रा में तेल मूल्य में तेजी दर्ज की गई। ऐसा डॉलर मुद्रा में तेल की कीमत बढ़ने के कारण हुआ। इस दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट भी दर्ज की गई।

सोमवार को रुपये/डॉलर की विनिमय दर 63.61 रुपये प्रति डॉलर रही। शुक्रवार को यह विनिमय दर 63.40 रुपये प्रति डॉलर थी।

एक बैरल 42 अमेरिकी गैलन या लगभग 159 लीटर या 35 इम्पीरियल गैलन के बराबर होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।