1. Hindi News
  2. भारत
  3. बिज़नेस
  4. जानिए, बाजार से क्यों अलग होते हैं अखबार में दिखने वाले गोल्ड के रेट

जानिए, बाजार से क्यों अलग होते हैं अखबार में दिखने वाले गोल्ड के रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 04, 2015 02:45 pm IST,  Updated : May 13, 2015 03:13 pm IST

नई दिल्ली: सोना खरीदते वक्त जिन दो बातों का आपको खास ख्याल रखना चाहिए उनमें पहली है कि आप जो सोना खरीद रहे हैं वह कितना शुद्ध है और दूसरा सोने के भाव उसी कैरेट

जानिए सोने की शुद्धता...- India TV Hindi
जानिए सोने की शुद्धता और सही कीमत पता करने का तरीका

नई दिल्ली: सोना खरीदते वक्त जिन दो बातों का आपको खास ख्याल रखना चाहिए उनमें पहली है कि आप जो सोना खरीद रहे हैं वह कितना शुद्ध है और दूसरा सोने के भाव उसी कैरेट के हें या नहीं जिसकी हम ज्वैलरी खरीद रहे। सरल भाषा में समझिए तो हम जितना शुद्ध सोना खरीद रहे हैं भुगतान उसी का कर रहे हैं या नहीं।

सबसे पहले जानिए कैसे पता लगाएं कितना शुद्ध है आपका सोना

सोने की शुद्धता का पहला पैमाना हॉलमार्क का निशान है। सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क के निशान वाली ही ज्वैलरी खरीदें। हॉलमार्क सरकारी गारंटी है। हॉलमार्क का निर्धारण भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत गोल्ड संचालन, नियम और विनियम का काम करती है।

हालमार्क वाली ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखे होते हैं। इन्ही अंको में आपके सोने की शुद्धता का राज चुपा होता है। ध्यान रहे हालमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है। 999 का मतलब इसमें सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक पड़े होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत