1. Hindi News
  2. भारत
  3. गुड न्यूज़
  4. UGC NET 2019: आज से नेट परीक्षा के लिए आवेदन, ये रही जानकारी

UGC NET 2019: आज से नेट परीक्षा के लिए आवेदन, ये रही जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 01, 2019 01:45 pm IST,  Updated : Mar 01, 2019 01:45 pm IST

आवेदन करने की अंतिम तिथी 30 मार्च है, 30 मार्च तक रात 11.50 बजे तक आवेदन के लिए विकल्प खुला रहेगा

UGC NET 2019- India TV Hindi
UGC NET 2019

UGC NET Exam 2019 के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आज यानि शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहा है। इसके लिए आवेदन National Testing Agency (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाकर किया जा सकता है, आवेदन करने की अंतिम तिथी 30 मार्च है, 30 मार्च तक रात 11.50 बजे तक आवेदन के लिए विकल्प खुला रहेगा। इसके बाद UGC 7-14 अप्रैल के दौरान सबी आवेदनों की जांच करेगा।

आवेदनों की जांच के बाद एडमिट कार्ड 15 मई को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा जबकि परीक्षा का आयोजन 20-21 और  फिर 24 से लेकर 28 जून के दौरान किया जाएगा। 3 घंटे की परीक्षा में विषय के आधार पर सुबह और शाम को ली जाएगी। परीक्षा के परिणा की घोषणा जुलाई मध्य तक होने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Good News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत