1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया- डेढ़ लाख प्रवासी कामगार वापस आना चाहते हैं

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया- डेढ़ लाख प्रवासी कामगार वापस आना चाहते हैं

 Written By: Bhasha
 Published : May 09, 2020 08:14 pm IST,  Updated : May 09, 2020 11:18 pm IST

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कहा कि डेढ़ लाख प्रवासी कामगारों ने काम करने के लिए राज्य में वापस लौटने की इच्छा जतायी है।

Migrant Workers- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

चंडीगढ़. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कहा कि डेढ़ लाख प्रवासी कामगारों ने काम करने के लिए राज्य में वापस लौटने की इच्छा जतायी है। इसके लिये उन्होंने सरकारी पोर्टल पर बाकायदा आवेदन भी किया है। विज ने कहा कि इनमें से अधिकतर कामगार बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

उन्होंने कहा कि उसी पोर्टल पर लगभग आठ लाख प्रवासी कामगारों ने हरियाणा छोड़ने के लिये पंजीकरण कराया है। विज ने कहा, ''लगभग डेढ़ लाख प्रवासी कामगार हरियाणा लौटना चाहते हैं जबकि आठ लाख प्रवासी कामगारों ने राज्य से जाने के लिये आवेदन किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वापस आने की इच्छा रखने वाले डेढ़ लाख में अधिकतर बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के निवासी हैं। यहां कारोबारी गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं और उन्हें उम्मीद है कि यहां वे काम पा सकते हैं।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत