1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्त दिल्ली पुलिस, ओवरलोड ट्रक का कटा 1 लाख 41 हजार रुपए का चालान

ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्त दिल्ली पुलिस, ओवरलोड ट्रक का कटा 1 लाख 41 हजार रुपए का चालान

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Sep 10, 2019 10:54 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 11:11 pm IST

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में 1 लाख 41 हजार 700 रुपए का चालान जमा करने का मामला सामने आया है जिसे राजस्थान के एक बड़े ट्रक वाले को भुगतना पड़ा है।

ट्रैफिक नियमों को...- India TV Hindi
ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्त दिल्ली पुलिस, ओवरलोड ट्रक का कटा 1 लाख 41 हजार रुपए का चालान

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में 1 लाख 41 हजार 700 रुपए का चालान जमा करने का मामला सामने आया है जिसे राजस्थान के एक बड़े ट्रक वाले को भुगतना पड़ा है। ये ट्रक मालिक बीकानेर का रहने वाला है जिसका दिल्ली में 5 सितंबर को ओवरलोडिंग होने की वजह से 70 हजार रुपए का चालान काटा गया तो वही ट्रक में ज्यादा माल लादने पर उसके मालिक का भी 70 हज़ार का चालान किया गया। 

ट्रक मालिक का कहना है कि 9 सितंबर को उन्होंने चालान की रकम का भुगतान रोहिणी कोर्ट में किया था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, ये चालान स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने नए कानून के तहत काटा है।

ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्त दिल्ली पुलिस, ओवरलोड ट्रक का कटा 1 लाख 41 हजार रुपए का चालान
ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्त दिल्ली पुलिस, ओवरलोड ट्रक का कटा 1 लाख 41 हजार रुपए का चालान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत