1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना: कई वाहनों के बीच एक साथ हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत

तेलंगाना: कई वाहनों के बीच एक साथ हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 26, 2018 11:10 pm IST,  Updated : May 26, 2018 11:10 pm IST

हैदराबाद से मनचेरियल की तरफ जा रही एक बस अनियंत्रित हो गई और राजीव राहादारी नाम से प्रचलित राजमार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। 

तस्वीर का इस्तेमाल...- India TV Hindi
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

हैदराबाद: तेलंगाना के सिद्दिपेट जिले में शनिवार शाम कई वाहनों के बीच एक साथ हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, और 26 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में एक बस, दो ट्रक और एक एसयूवी शामिल थे, और यह यहां से लगभग 60 किलोमीटर दूर सिद्दिपेट जिले में हैदराबाद-रामागुंडम राजमार्ग पर प्रगनापुर में घटी। पुलिस के अनुसार, हैदराबाद से मनचेरियल की तरफ जा रही एक बस अनियंत्रित हो गई और राजीव राहादारी नाम से प्रचलित राजमार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। ट्रक रोड डिवाइडर से टकराने के बाद एक कॉलिस व एक कंटेनर लॉरी से जा टकराई। कॉलिस ट्रक और कंटेनर लॉरी के बीच बुरी तरह पिस गया।

दुर्घटना में मारे गए 10 लोगों में चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। मृतकों में सात एक ही परिवार के थे और वे कॉलिस में सवार थे। बाकी तीन मृतक बस के यात्री थे तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की बस के 26 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को सरकार द्वारा संचालित सिकंदराबाद के गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से चार की हालत गंभीर बताई गई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत