1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दरिंदगी की इंतहा: गुजरात में 10 माह की बच्ची के साथ बलात्कार

दरिंदगी की इंतहा: गुजरात में 10 माह की बच्ची के साथ बलात्कार

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2017 04:58 pm IST,  Updated : Apr 12, 2017 05:00 pm IST

गुजरात के जामनगर जिले में 10 माह की बच्ची के साथ कथित तौर पर परिवार के एक सदस्य ने बलात्कार किया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। मेघपार थाने के उप निरीक्षक नासिर रायमा ने बताया कि घटना कल रात जिले के लालपुर तालुका के कनालुस गांव में हुई। बच्ची के पिता का

baby girl- India TV Hindi
baby girl

जामनगर: गुजरात के जामनगर जिले में 10 माह की बच्ची के साथ कथित तौर पर परिवार के एक सदस्य ने बलात्कार किया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। मेघपार थाने के उप निरीक्षक नासिर रायमा ने बताया कि घटना कल रात जिले के लालपुर तालुका के कनालुस गांव में हुई। बच्ची के पिता का रिश्ते का भाई मुकेश ठाकुर (30) बच्ची को कही दूर ले गया, जहां उसने कथित तौर पर बच्ची के साथ यह हैवानियत की।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पीड़िता के पिता की कनालुस में नाई की दुकान है। उनके रिश्ते का भाई कल वहां आया और बच्ची के साथ खेलने के बहाने उसे अपने साथ कहीं ले गया। वह करीब 10 मिनट बाद बच्ची को वापस ले आया और जल्दी में वहां से चला गया।

रायमा ने कहा, बच्ची रो रही थी और जब माता-पिता ने उसे चुप कराने की कोशिश की तो उसके कपड़ों पर खून के धब्बे देखे तो उन्हें बलात्कार की आशंका हुई। बच्ची को जामनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब वह ठीक है।

उन्होंने बताया कि मुकेश ठाकुर के खिलाफ भादंवि की धारा 376 और पॉक्सो की धारा 4 एवं 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत