1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: बिहार में टॉपर्स की 'अग्निपरीक्षा', कई टॉपर्स को नहीं आती स्पेलिंग

Video: बिहार में टॉपर्स की 'अग्निपरीक्षा', कई टॉपर्स को नहीं आती स्पेलिंग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 04, 2016 11:35 am IST,  Updated : Jun 04, 2016 02:21 pm IST

पटना: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले 14 बच्चों का फिर से इंटरव्यू लिया गया। सभी टॉपर्स तो पहुंच गए लेकिन पूरे राज्य में पहला नंबर हासिल करने वाली रूबी नाम

bihar toppers- India TV Hindi
bihar toppers

पटना: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले 14 बच्चों का फिर से इंटरव्यू लिया गया। सभी टॉपर्स तो पहुंच गए लेकिन पूरे राज्य में पहला नंबर हासिल करने वाली रूबी नाम की लड़की बोर्ड के टीचर्स के सामने पेश नहीं हूई। दरअसल टॉपर्स को लेकर विवाद होने के बाद बिहार बोर्ड परीक्षा समीति ने टॉपर बच्चों का इंटरव्यू लिया है जिसका नतीजा जल्द सामने आ जाएगा।

बिहार में टॉपर्स का हो रहा है दोबारा इंटरव्यू

टॉपर्स बच्चों का दोबारा इंटरव्यू हो रहा है और बड़े बड़े प्रोफेसर इनकी परीक्षा ले रहे हैं। इसकी वजह ये है कि इनके जो नंबर आए हैं वो शक के दायरे में हैं। ऐसे कई स्टूडेट्स सामने आ चुके हैं जिन्होंने बोर्ड की परीक्षा में तो टॉप कर लिया लेकिन उन्हें ऐसे सवालों के जवाब भी नहीं पता थे जो बच्चों को पता होते हैं।

यह भी पढ़ें-

जब मामला सुर्खियों में आया तो बिहार बोर्ड परीक्षा समिती हरकत में आई और पूरे राज्य से आर्ट्स और साइंस के 14 टॉपर्स को दोबारा इंटरव्यू के लिए बुला लिया। 13 बच्चे तो परीक्षा समिती के सामने पेश हो गए लेकिन हैरानी की बात ये है कि पूरे सूबे में 88.8 फीसदी नंबर के साथ टॉप करने वाली हाजीपुर की रुबी राय नदारद रही।

टॉपर बनकर फंस गए रे बाबा !

हाजीपुर के वी आर कॉलेज से 12वीं पास करने वाली रूबी राय के न पहुंचने पर वो सवालों के घेरे में आ गईं। रूबी के घरवालों का कहना है कि मीडिया में खबरें आने के बाद रुबी डिप्रेशन में आ गई है वो इस हालत में नहीं है कि परीक्षा समिति के सामने पेश होकर उनके सवालों का जवाब दे सके लिहाजा उसे एक हफ्ते की मोहलत चाहिए। दरअसल रूबी ने जिस वी आर कॉलेज से 12वीं का एग्जाम पास किया है वो पहले भी सवालों के घेरे में आता रहा है। नकल और धांधली के आरोप लगते रहे हैं।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत