1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दरियागंज हिंसा के संबंध में पकड़े गए 15 लोगों को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दरियागंज हिंसा के संबंध में पकड़े गए 15 लोगों को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 21, 2019 06:39 pm IST,  Updated : Dec 21, 2019 06:39 pm IST

दिल्ली की एक अदालत ने दरियागंज में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किये गए 15 लोगों को शनिवार को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

15 held in connection with Daryaganj violence sent to 2-day...- India TV Hindi
15 held in connection with Daryaganj violence sent to 2-day judicial custody

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने दरियागंज में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किये गए 15 लोगों को शनिवार को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया था। गिरफ्तार किये गए लोगों में एक व्यक्ति ने नाबालिग होने का दावा किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसकी उम्र 23 साल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत