1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा, वाहन के खाई में गिरने से 16 की मौत

जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा, वाहन के खाई में गिरने से 16 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2019 08:41 pm IST,  Updated : Nov 12, 2019 08:41 pm IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक यात्री वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने के कारण पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत 16 लोगों की मृत्यु हो गई।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक यात्री वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने के कारण पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत 16 लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुमताज अहमद ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के मरमत क्षेत्र में हुई। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल से एक व्यक्ति को बचा लिया गया है जिसकी हालत गंभीर है। व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अहमद ने कहा कि 12 लोगों की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गई जबकि चार अन्य ने अस्पताल में उपचार के वक्त दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने कहा कि वाहन क्लीनी से मरमत के गोवा गांव जा रहा था जब चालक ने एक तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया जिसके कारण अपराह्न लगभग 3.25 बजे वाहन सात सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया।

अधिकारियों ने बताया कि एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति का प्रारंभिक उपचार स्थानीय अस्पताल में किया गया जिसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत