1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बस खाई में गिरी, 18 की मौत

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बस खाई में गिरी, 18 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Sep 01, 2015 08:31 pm IST,  Updated : Sep 01, 2015 09:05 pm IST

शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मंगलवार को एक निजी बस 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और अन्य 12 घायल

हिमाचल प्रदेश के...- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बस खाई में गिरी, 18 की मौत

शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मंगलवार को एक निजी बस 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और अन्य 12 घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की संख्या में इजाफे की संभावना है।

पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि शिमला से लगभग 180 किमी दूर बस सड़क से नीचे फिसल गई। दुर्घटना नाथपा के समीप उस समय हुई, जब बस रेकोंग पेओ से रामपुर कस्बे की ओर जा रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत