1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक ही परिवार के 19 लोग Coronavirus से संक्रमित

एक ही परिवार के 19 लोग Coronavirus से संक्रमित

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2020 10:30 am IST,  Updated : Jun 14, 2020 10:30 am IST

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक ही परिवार के 19 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक ही परिवार के 19 लोग Coronavirus से संक्रमित- India TV Hindi
एक ही परिवार के 19 लोग Coronavirus से संक्रमित Image Source : AP/FILE

संगारेड्डी: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक ही परिवार के 19 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जहीराबाद निवासी 55 वर्षीय एक महिला को इस सप्ताह के शुरू में कई समस्याओं के साथ हैदराबाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

उन्होंने बताया कि नौ जून को कोरोना वायरस जांच के लिए उसका नमूना लिया गया और उसी दिन उसकी मौत हो गई। महिला को 10 जून को दफना दिया गया और अंतिम संस्कार में 25 लोग शामिल हुए। इस बीच, 10 जून को महिला के नमूने की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। 

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद महिला के सभी रिश्तेदारों को यहां सरकारी अस्पताल में पृथक-वास में रखा गया और उनके नमूने जांच के लिए हैदराबाद भेजे गए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को परिवार के 19 लोगों की जांच रिपोर्ट आई और सभी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। छह लोगों की रिपोर्ट की अभी प्रतीक्षा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत