1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 19 ट्रेनें लेट, दो से पांच घंटे की देरी से पहुंचने की उम्मीद

कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 19 ट्रेनें लेट, दो से पांच घंटे की देरी से पहुंचने की उम्मीद

 Written By: IANS
 Published : Jan 04, 2020 10:08 am IST,  Updated : Jan 04, 2020 10:08 am IST

दिल्ली आने वाली 19 ट्रेनें आज भी लेट से चल रही है। रेलवे के मुताबिक, घने कोहरे की वजह से ये ट्रेनें लेट से आ रही हैं। ये ट्रेनें 2 से 5 घंटे तक लेट चल रही हैं।

कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 19 ट्रेनें लेट- India TV Hindi
कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 19 ट्रेनें लेट Image Source : PTI PHOTO

नई दिल्ली: दिल्ली आने वाली 19 ट्रेनें आज भी लेट से चल रही है। रेलवे के मुताबिक, घने कोहरे की वजह से ये ट्रेनें लेट से आ रही हैं। ये ट्रेनें 2 से 5 घंटे तक लेट चल रही हैं। नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 2 घंटे, गोवा निजामुद्दीन एक्सप्रेस 5 घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 3 घंटे, भागलपुर-आनन्द विहार एक्सप्रेस 2 घंटे लेट से चल रही हैं। दुर्ग-निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस 2.5 घंटे, मुम्बई-अमृतसर एक्सप्रेस 3.15 घंटे, बरौनी दिल्ली, वैशाली एक्सप्रेस 2.45 घंटे लेट से दिल्ली आ रही हैं।

रेलवे के अनुसार, कोहरे की वजह से ये ट्रेनें लेट हो रही हैं। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अक्सर रात में कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार कम हो जाती है। उत्तर पूर्व और दक्षिण से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेन कोहरे की वजह से लेट हो जाती हैं। रेलवे ने बताया कि कानपुर के बाद कोहरे की मार ट्रेनों पर ज्यादा दिखाई देती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत