1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 1 आतंकवादी मार गिराया

कश्मीर: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 1 आतंकवादी मार गिराया

 Written By: IANS
 Published : Apr 29, 2016 01:27 pm IST,  Updated : Apr 29, 2016 01:33 pm IST

उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के साथ कुछ समय तक हुई मुठभेड़ के बाद उसे मार गिराया। सुरक्षा बलों की गोली से मरने वाले आतंकवादी की अभी पहचान नहींआ की जा सकी है।

kashmir- India TV Hindi
kashmir

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के साथ कुछ समय तक हुई मुठभेड़ के बाद उसे मार गिराया। सुरक्षा बलों की गोली से मरने वाले आतंकवादी की अभी पहचान नहींआ की जा सकी है। उसे कुपवाड़ा जिले के कांठपोरा (सोगम) गांव में मार गिराया गया।

राज्य की सेना तथा पुलिस के विशेष संचालन समूह ने गोपनीय जानकारी के आधार पर इलाके को गुरुवार देर शाम ही चारों ओर से घेर लिया था।

छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने श्रीनगर में संवाददाताओं से बताया, "मुठभेड़ खत्म हो गई है, एक आतंकवादी मुठभेड़ में मारा गया। उसकी पहचान की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत