1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्रेन की चपेट में आए 2 बाइक सवारों की मौत

ट्रेन की चपेट में आए 2 बाइक सवारों की मौत

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2015 08:24 am IST,  Updated : May 12, 2015 08:27 am IST

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के औंग रेलवे स्टेशन के समीप मानव रहित क्रॉसिंग को पार करते समय चौरीचौरा एक्सप्रेस की चपेट में आकर बाइक सवार एक किशोर सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रेन से टकराए 2 बाइक...- India TV Hindi
ट्रेन से टकराए 2 बाइक सवार उतरे मौत के घाट

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के औंग रेलवे स्टेशन के समीप मानव रहित क्रॉसिंग को पार करते समय चौरीचौरा एक्सप्रेस की चपेट में आकर बाइक सवार एक किशोर सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह वर्षीय एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। (22:23)

पुलिस के अनुसार, औंग थाना क्षेत्र के करचलपुर गांव निवासी चुन्नीलाल की पुत्री माया देवी की शादी पांच मई को कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव में हुई थी। चुन्नीलाल का 35 वर्षीय पुत्र अशोक, घनश्याम का 12 वर्षीय पुत्र मनीष, अशोक का 06 वर्षीय पुत्र अंश,ू घनश्याम व सुंदर केवट तीन मोटरसाइकिलों में सवार होकर कल्याणपुर थाने के गुनीर गांव जा रहे थे।

अशोक की बाइक पर उसका पुत्र अंशु व घनश्याम का पुत्र मनीष बैठा था। सुंदर व घनश्याम अलग-अलग बाइक में सवार थे। जब यह लोग औंग रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तब अशोक इन दोनों से आगे था। घनश्याम ने आवाज दी कि ट्रेन आ रही है, लेकिन तब तक अशोक मेन लाइन पर पहुंच गया और कानपुर की ओर तेज रफ्तार से आ रही चौरीचौरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

अशोक व मनीष की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को 108 नंबर एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

दोनों शवों को लेकर औंग व आरपीएफ पुलिस के बीच सीमा विवाद को लेकर दो घंटे तक विवाद चलता रहा। काफी देर बाद समझौता होने पर जीआरपी पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत