1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिंघु बॉर्डर के निकट 2 किसानों की मौत, एक किसान कोरोना पॉजिटिव पाया गया

सिंघु बॉर्डर के निकट 2 किसानों की मौत, एक किसान कोरोना पॉजिटिव पाया गया

 Reported By: Bhasha
 Published : May 20, 2021 08:31 am IST,  Updated : May 20, 2021 08:31 am IST

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ यहां प्रदर्शन कर रहे समूह में शामिल पंजाब के दो किसानों की मौत हो गई, जिनमें से एक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

सिंघु बॉर्डर के निकट 2...- India TV Hindi
सिंघु बॉर्डर के निकट 2 किसानों की मौत, एक किसान कोरोना पॉजिटिव पाया गया  Image Source : FILE PHOTO

सोनीपत (हरियाणा): केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ यहां प्रदर्शन कर रहे समूह में शामिल पंजाब के दो किसानों की मौत हो गई, जिनमें से एक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पटियाला निवासी बलबीर सिंह (50) और लुधियाना निवासी महिंदर सिंह (70) की मंगलवार को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वे सिंघु बॉर्डर के निकट विरोध प्रदर्शन कर रहे समूह में शामिल थे।

सोनीपत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जसवंत सिंह पूनिया ने बताया कि बलबीर को पिछले दो दिन से बुखार था। उन्होंने बताया कि बलबीर को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 

हालांकि राई थाना प्रभारी बिजेंदर सिंह ने बताया कि उन्हें अभी स्वास्थ्य अधिकारियों से रिपोर्ट नहीं मिली है। कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि महेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उसकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत