नई दिल्ली: हिमाचल के बिलासपुर के पास एक सुरंग में फंसे 3 मजदूरों में से 2 को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है। ये तीनों मजदूर बीते 9 दिनों से सुरंग में फंसे थे। एनडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला। जानकारी में मुताबिक प्रबंधन की टीम में अब भी तीसरे व्यक्ति को बाहर निकालने में जुटी हुई है। हालांकि अभी तीसरे मजदूर के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
सुरंग से भीतर पहुंचाई जा रही थी खाने पीने की चीजें-
आपके बता दें पिछले शनिवार से सुरंग में फंसे तीनों मजदूरों को खाने पीने की चीजें सुरंग के माध्यम से पहुंचाई जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा गिर जाने के चलते ये तीनों मजदूर फंस गए थे। एनडीआरएफ के जवानों ने सुरंग के बराबर एक सुरंग खोदकर अंदर फंसे मजदूरों को आक्सीजन और खाने पीने की चीजें पहुंचाने का प्रयास जारी रखा था।
इससे पहले भी फंस चुके हैं लोग-
इससे पहले प्रिंस नाम का एक बच्चा बोरिंग होल में फंस गया था जिसे अथक प्रयासों के बाद बाहर निकाला जा सका था। प्रिंस के बाद भी काफी सारे बच्चे इस तरह फंसे लेकिन उनमें से सिर्फ कुछ को ही बचाया जा सका।