नयी दिल्ली: क्रिसमस और नए साल के दौरान राजधानी में कथित रूप से हमलों की साजिश रच रहे एक जिहादी संगठन के दो संदिग्धों को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि दोनों संदिग्ध उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों संदिग्धों और उनके संगठन के नाम का खुलासा करने से मना कर दिया है।
दिल्ली हवाईअड्डे पर विस्फोटक होने की सूचना गलत निकली
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के उच्च सुरक्षा वाले परिसरों में एक शक्तिशाली विस्फोटक रखा होने का दावा करने वाले फोन कॉल के बाद सुरक्षा अधिकारी सकते में आ गये। बाद में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईजीआई स्थित पुलिस इकाई को दोपहर करीब 2:20 बजे सीमाशुल्क विभाग के अधिकारियों की ओर से फोन आया, जिन्होंने सूचित किया कि उन्हें आईजीआई हवाईअड्डे के अंदर कार्गो इलाके में एक बम रखे होने का फोन आया है। जिसके बाद एक बम निरोधक दस्ते को भेजा गया लेकिन कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली।
अधिकारी ने कहा कि जिस पार्सल में विस्फोटक सामग्री रखे होने का संदेह हुआ, उसे पूरी तरह जांचा गया लेकिन कुछ भी संदिग्ध पदार्थ नहीं मिला।