1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LoC के पास घुसपैठ की कोशिश, 2 आतंकवादी मार गए

LoC के पास घुसपैठ की कोशिश, 2 आतंकवादी मार गए

 Written By: IANS
 Published : Aug 10, 2015 09:15 am IST,  Updated : Aug 10, 2015 09:17 am IST

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास रविवार देर रात 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया। शनिवार को सेना का एक जवान मुठभेड़ में यहां शहीद हुआ था। कुपवाड़ा के

LoC के पास घुसपैठ की...- India TV Hindi
LoC के पास घुसपैठ की कोशिश, 2 आतंकवादी मार गए

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास रविवार देर रात 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया। शनिवार को सेना का एक जवान मुठभेड़ में यहां शहीद हुआ था। कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में शनिवार को एवं केरन सेक्टर में रविवार को नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिशों के दौरान यहां मुठभेड़ हुई थी।

सेना के प्रवक्ता ने श्रीनगर में बताया कि केरन सेक्टर में जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। जबकि शनिवार को तंगधार सेक्टर में एक जवान शहीद हो गया।

उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर सेना का तलाशी अभियान जारी है।

तंगधार में शनिवार को सेना के जवानों ने घुसपैठियों के एक समूह की कोशिशें नाकाम कर दी। पांच से छह की संख्या में हथियारों से लैस घुसपैठिए सीमा पार पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

वहीं, रविवार को केरन में सात से आठ की संख्या में भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों की कोशिश सेना ने नाकाम कर दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत