1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घुसपैठ की कोशिश करते दो आतंकी ढेर, पाकिस्तान ने किया कवर फायर

घुसपैठ की कोशिश करते दो आतंकी ढेर, पाकिस्तान ने किया कवर फायर

 Reported By: Manish Prasad @manishindiatv
 Published : Jul 30, 2019 11:20 pm IST,  Updated : Jul 30, 2019 11:20 pm IST

पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। सेना ने घुसपैठ करने वाले दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।

2 terrorist killed while trying to Infiltration in Gurez...- India TV Hindi
2 terrorist killed while trying to Infiltration in Gurez sector of Jammu Kashmir (File Photo) Image Source : PTI

बांदीपोरा: पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। सेना ने घुसपैठ करने वाले दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। आतंकियों को घुसपैठ करने में पाकिस्तान की ओर से भी मदद मिल रही थी। भारतीय सेना के आतंकियों पर फायर करने के दौरान पाकिस्तानी पोस्ट ने आतंकियों को कवर करते हुए फायरिंग करनी शुरू कर दी।

हालाकिं, भारतीय सेना ने दो आतंकियों को ढेर करते हुए पाकिस्तान को भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना को सुबह करीब 11:30 बजे गुरेज सेक्टर के कंजालवान में आतंकियों की हलचल का पता चला। जिसके बाद उनकी तलाश करते हुए सेना और आतंकियों के बीच करीब 2 बजे एनकाउंटर हुआ और सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। इसी के साथ पाकिस्तान की ओर से फायरिंग का भी मुंहतोड़ जवाब दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत