1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, यहां से विदा होने वाला है मानसून

हिमाचल-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, यहां से विदा होने वाला है मानसून

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Oct 08, 2026 08:33 am IST,  Updated : Oct 08, 2026 08:39 am IST

देश के कई राज्यों में आज भी आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में 50-60 किमी की स्पीड से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

बारिश का अलर्ट- India TV Hindi
बारिश का अलर्ट Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई राज्यों से लौट चुका है, लेकिन मौसम में आए नए बदलावों के कारण देश के राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को कई राज्यों के लिए आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की चेतावनी जारी की है और यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहने की संभावना है। केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, माहे और कराईकल 8-10 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां पर आंधी-तूफान के साथ हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 8-13 अक्टूबर के दौरान बारिश के आसार हैं। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 8-13 अक्टूबर के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में आज बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर 50 से 60 किमी/घंटा तक हवाएं चल सकती हैं। पंजाब में 9-10 अक्टूबर के दौरान तेज़ हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। 8-9 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

 8-9 अक्टूबर के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना है। 8-13 अक्टूबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में बारिश के आसार हैं।  

 यहां से मानसून की होने वाली है विदाई

 मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2-3 दिनों में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना और उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस लौटने के हालात अनुकूल हैं। यहां से जल्द ही मानसून की विदाई होने वाली है। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C से 35°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है। ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ज़्यादा  रहेगा, और दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास रहेगा। मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा चलने की संभावना है, जिसकी गति सुबह के समय 15 किमी/घंटा तक हो सकती है। दोपहर के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा की गति बढ़कर 18 किमी/घंटा तक हो जाएगी। शाम और रात के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा की गति बढ़कर 20 किमी/घंटा तक हो जाएगी।

शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C से 33°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है।  

ये भी पढ़ेंः फिर बिगड़ रही दिल्ली की हवा! अक्टूबर का पहला सप्ताह तीन साल में सबसे खराब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।