1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश में सेप्टिक टैंक से जहरीले गैस निकलने के कारण दो श्रमिकों की मौत हुई

हिमाचल प्रदेश में सेप्टिक टैंक से जहरीले गैस निकलने के कारण दो श्रमिकों की मौत हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2020 08:31 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 08:31 pm IST

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को एक सेप्टिक टैंक से कथित तौर पर निकलने वाली जहरीली गैस के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

2 Workers Die After Inhaling Toxic Gas From Septic Tank Himachal Pradesh's Hamirpur District - India TV Hindi
2 Workers Die After Inhaling Toxic Gas From Septic Tank Himachal Pradesh's Hamirpur District । Representational Image  Image Source : FILE

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार (28 अगस्त) को एक सेप्टिक टैंक से कथित तौर पर निकलने वाली जहरीली गैस के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दोनों की पहचान हमीरपुर जिले के चामनेड़ गांव के देस राज (48) और उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के निवासी गुरबचन (30) के रूप में हुई।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया दोनों पंधेर गांव में कई दिनों से बंद शटरिंग खोलने के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे थे। एक तीसरे मजदूर ने इसके बारे में सूचना दी और दमकल कर्मियों को बुलाया गया। दोनों कर्मचारियों को दमकल कर्मियों ने टैंक से बाहर निकाला और उन्हें स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि देस राज और गुरबचन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हमीरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत