1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू में सड़क दुर्घटना, 23 की मौत

जम्मू में सड़क दुर्घटना, 23 की मौत

 Written By: IANS
 Published : May 11, 2015 01:45 pm IST,  Updated : May 11, 2015 07:35 pm IST

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में सोमवार को एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में बस में सवार 23 लोगों की मौत हो गई तथा 38 अन्य यात्री घायल हो

जम्मू में सड़क...- India TV Hindi
जम्मू में सड़क दुर्घटना, 23 की मौत

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में सोमवार को एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में बस में सवार 23 लोगों की मौत हो गई तथा 38 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि दुर्घटना उधमपुर जिले के मरोठी में हुई।

घालयों में छह की हालत गंभीर है तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए विमान से जम्मू भेजा गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "गंभीर रूप से घायल छह लोगों को विमान से जम्मू भेजा गया है।"

चालक का नियंत्रण हट जाने से बस खाई में जा गिरी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत