1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 2019 में सभी 10.6 लाख मतदान केंद्रों पर वीवीपैट: चुनाव आयोग

2019 में सभी 10.6 लाख मतदान केंद्रों पर वीवीपैट: चुनाव आयोग

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 07, 2018 11:34 pm IST,  Updated : Oct 07, 2018 11:34 pm IST

चुनाव आयोग ने कहा कि आगामी चुनावों में करीब 22.3 मतदान इकाइयों, 16.3 लाख नियंत्रण इकाइयों और करीब 17.3 लाख वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा।

2019 में सभी 10.6 लाख मतदान...- India TV Hindi
2019 में सभी 10.6 लाख मतदान केंद्रों पर वीवीपैट: चुनाव आयोग

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने 2019 के आम चुनाव के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के समय से आंवटन का आश्वासन देते हुए रविवार को कहा कि 10 लाख से ज्यादा मतदान केंद्रों के लिए वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) का आवंटन प्रक्रिया में है। आयोग ने कहा कि अनिवार्य पहले स्तर की जांच और जिला अधिकारियों के प्रशिक्षण को सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए करीब 10.6 लाख मतदान केंद्रों पर 100 फीसदी वीवीपैट की जरूरत पूरी की जा सके।

चुनाव आयोग ने कहा कि आगामी चुनावों में करीब 22.3 मतदान इकाइयों, 16.3 लाख नियंत्रण इकाइयों और करीब 17.3 लाख वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। आयोग ने कहा कि वे सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों द्वारा ईवीएम और वीवीपैट की आपूर्ति की स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

चुनाव आयोग ने 26 सितंबर को कहा था कि उसने पिछले चुनाव में मशीनों की विफलता दर को देखते हुए बेहतर हार्डवेयर अपनाने के अलावा 125 से 135 फीसदी तक अतिरिक्त वीवीपैट की जरूरत को बेहतर बनाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत