1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्‍ली: घने कोहरे के चलते हाइवे पर टकराईं 25 गाडि़यां, कई घायल

दिल्‍ली: घने कोहरे के चलते हाइवे पर टकराईं 25 गाडि़यां, कई घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2019 07:08 am IST,  Updated : Jan 04, 2019 07:08 am IST

सर्दियों में घना कोहरा हाइवे पर मुसीबत खड़ी कर रहा है। बाहरी दिल्ली के कंझावला-बवाना रोड पर बृहस्पतिवार को घने कोहरे के कारण 25 वाहनों के आपस में टकराने से कई लोग घायल हो गए।

car accident (file Photo)- India TV Hindi
car accident (file Photo)

सर्दियों में घना कोहरा हाइवे पर मुसीबत खड़ी कर रहा है। बाहरी दिल्ली के कंझावला-बवाना रोड पर बृहस्पतिवार को घने कोहरे के कारण 25 वाहनों के आपस में टकराने से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार में यात्रा कर रही एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं जबकि कई अन्यों को मामूली चोटें आई हैं। 

इससे पहले पिछले हफ्ते ही एक्‍सप्रेस वे पर भी एक साथ कई वाहनों के टकराने की खबर आई थी। 

पुलिस ने बताया कि उन्हें नांगल ठाकुरान गांव के समीप कंझावला-बवाना रोड पर एक दुर्घटना के बारे में सुबह साढ़े सात बजे जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब एक कार में आग लग गई और वह रोड के बीच में ही रुक गई। 

उन्होंने बताया कि कार में बैठे लोग सुरक्षित रूप से बाहर निकल आए लेकिन अन्य वाहन आपस में टकरा गए। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक हाइवे पर उस समय घना कोहरा था। जिसके चलते पीछे से आ रहे वाहन सामने हुए हादसे को देख नहीं पाए और इतनी भीषण दुर्घटना घट गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत