1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. न्‍यूज
  4. अंबाला: कोहरा बना काल, सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सात की मौत, चार घायल

अंबाला: कोहरा बना काल, सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सात की मौत, चार घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2018 11:08 am IST,  Updated : Dec 29, 2018 11:08 am IST

अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण शनिवार को एक वाहन के दो SUV से टकराने पर सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

अंबाला-चंडीगढ़...- India TV Hindi
अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण हुए हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।

अंबाला (हरियाणा): अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण शनिवार को एक वाहन के दो SUV से टकराने पर सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी मृतक चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। 

पुलिस ने कहा, ‘‘चंडीगढ़ से आ रही दो कारों को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। घने कोहरे और खराब विजिबिलिटी के चलते हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ घायलों में से दो महिलाओं को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है जबकि तीन लोगों का अंबाला कैंट जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक आपस में रिश्तेदार थे और चंडीगढ़ से वृंदावन जा रहे थे। दुर्घटना का शिकार हुई दोनों गाड़ियां हादसे के वक्त सड़क पर खड़ी थी, तभी एक अज्ञात वाहन ने आकर टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार की सुबह भी हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा हुआ था। यहां के झज्जर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहनों के एक-दूसरे से टकराने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें हरियाणा