1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नासिक
  4. महाराष्ट्र में कार-ट्रक की टक्कर में एक परिवार के छह सदस्यों की मौत

महाराष्ट्र में कार-ट्रक की टक्कर में एक परिवार के छह सदस्यों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2018 02:45 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 02:46 pm IST

महाराष्ट्र के नासिक जिले में मनमाड- येओला रोड पर एक ट्रक और एक कार की टक्कर में, कार सवार दो महिलाओं एवं बच्चों सहित एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।

Truck car- India TV Hindi
Truck car

महाराष्ट्र के

में मनमाड- येओला रोड पर एक ट्रक और एक कार की टक्कर में, कार सवार दो महिलाओं एवं बच्चों सहित एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। 

येओला तालुक पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर भीषण थी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। उन्होंने बताया कि यह कार यहां से करीब 85 किलोमीटर दूर येओला की ओर जा रही थी। उसी समय तड़के करीब साढ़े चार बजे विसापुर फाटा (मोड़) पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण कई घंटे तक यातायात बाधित रहा। 

अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया। मृतकों की पहचान बालासाहेब आनंद (60), उनकी पत्नी इंदुबाई (55), कार चालक श्रीनाथ आनंद (25), मोहिनी खांडवे, हरी खांडवे (पांच) और भीमाबाई रोहकले (70) के रूप में की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। nashik से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र