1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयर इंडिया के विमान से गिरकर एयर होस्‍टेस गंभीर रूप से घायल, मुंबई हवाई अड्डे पर हुआ हादसा

एयर इंडिया के विमान से गिरकर एयर होस्‍टेस गंभीर रूप से घायल, मुंबई हवाई अड्डे पर हुआ हादसा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 15, 2018 09:51 am IST,  Updated : Oct 15, 2018 11:38 am IST

हवाई अड्डे पर एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने ही वाला था कि तभी चालक दल की महिला सदस्य अचानक विमान से नीचे गिर गईं।

Air India- India TV Hindi
Air India

मुंबई। सोमवार सुबह एयर इंडिया के विमान से गिरकर उसकी एक क्रू मैंबर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की है। हवाई अड्डे पर एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने ही वाला था कि तभी चालक दल की महिला सदस्य हर्षा लोबो अचानक विमान से नीचे गिर गईं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना में घायल क्रू मैंबर की उम्र 53 साल बताई जा रही है।

विमानन कंपनी के सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया का विमान एआई-864 मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक दल की महिला सदस्य हर्षा लोबो विमान के टेक ऑफ से पहले दरवाजा बंद करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान विमान से नीचे गिर गईं। उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एयर इंडिया ने घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि हमारे चालक दल की एक सदस्य हर्षा लोबो बोईंग-777 का दरवाजा बंद करने के दौरान विमान से गिर गईं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके पैरों में चोट आयी है। उन्हें इलाज के लिए नानावती अस्पताल ले जाया गया है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत