1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नशीला पदार्थ एंफीटामाइन के साथ 3 गिरफ्तार

नशीला पदार्थ एंफीटामाइन के साथ 3 गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : May 30, 2015 10:01 pm IST,  Updated : May 30, 2015 10:01 pm IST

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ने 30 लाख रुपये मूल्य के 275 ग्राम नशीले पदार्थ एंफीटामाइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक,

नशीला पदार्थ...- India TV Hindi
नशीला पदार्थ एंफीटामाइन के साथ 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ने 30 लाख रुपये मूल्य के 275 ग्राम नशीले पदार्थ एंफीटामाइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक, दो लोगों 20 वर्षीय शुभम नाथ और 22 वर्षीय प्रभात को पश्चिमोत्तर दिल्ली के जापानी पार्क के पास से 183 ग्राम एंफीटामाइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।


दोनों ने पुलिस को बताया कि तपन मुदगल उन्हें इन पदार्थो की आपूर्ति करता है। मुदगल को बाद में 92 ग्राम एंफीटामाइन के साथ उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया गया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रविंद्र यादव ने कहा, "एंफीटामाइन लेने वाले इसके आदी हो जाते हैं। सस्ती होने के कारण रेव पार्टियों में इसे कोकिन के विकल्प के तौर पर लिया जाता है।"

तीनों ने पुलिस को बताया कि वे दो महीने से पार्टियों में जाने वालों को इसकी आपूर्ति किया करते थे।

यादव ने बताया, "इन दिनों अमीर घरों के कॉलेज जाने वाले छात्र इस ड्रग का इस्तेमाल किया करते हैं। इसका उपयोग कुछ बीमारियों के इलाज में भी होता है। लेकिन ड्रग के रूप में भी इसे लिया जाता है।"

पुलिस के मुताबिक, प्रभात और शुभम पटना के रहने वाले हैं। वे जनसंचार पाठ्यक्रम के दूसरे वर्ष के छात्र हैं।

दोनों ने आसानी से पैसे कमाने के लिए इसे बेचना शुरू किया था।

पुलिस ने कहा कि मुदगल ने सिंगापुर से एमबीए की है। वह सर्जरी में काम आने वाले सामानों के आयात का कारोबार करता है।

उसने भी आसानी से पैसे कमाने के लिए इस ड्रग का कारोबार करना शुरू कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत