1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु के सरकारी अधिकारी के भ्रष्टाचार की खुली पोल, छापे में 18 करोड़ की संपत्ति का पता लगा, 2.5 करोड़ कैश बरामद

बेंगलुरु के सरकारी अधिकारी के भ्रष्टाचार की खुली पोल, छापे में 18 करोड़ की संपत्ति का पता लगा, 2.5 करोड़ कैश बरामद

 Reported By: T Raghavan Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 19, 2026 11:12 pm IST,  Updated : Aug 20, 2026 12:12 am IST

कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने एक ऐसे सरकारी अधिकारी के ठिकानों से भारी माल बरामद किया है, जिसने करोड़ों में आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर रखी थी।

Bengaluru- India TV Hindi
सरकारी अधिकारी के ठिकानों से भारी माल बरामद Image Source : REPORTER INPUT

बेंगलुरु: कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने बेंगलुरु के विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी के खिलाफ आय से ज्ञात स्त्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित के मामले सर्च किया। संबंधित आरोपी सरकारी अधिकारी के आवास, कार्यालय और उनके रिश्तेदारों के आवासों सहित 11 से अधिक स्थानों पर एक साथ तलाशी ली गई। 

तलाशी के दौरान उनके द्वारा अर्जित कुल 18 करोड़ रुपये की संपत्ति में से 13 करोड़ आय से अधिक अर्जित करने की जानकारी सामने आई। के.एल.ए., पुलिस स्टेशन में सरकारी अधिकारी B मल्लिकार्जुन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

​आरोपी सरकारी अधिकारी के पास से क्या-क्या मिला?

​आरोपी सरकारी अधिकारी के 11 स्थानों पर तलाशी के दौरान 2 मकान, 100 एकड़ 05 गुंटा कृषि भूमि जिसकी कीमत 14 करोड़ 28 लाख 57 हज़ार है को अटैच किया गया है।

​साथ ही अधिकारी के आवास से  2 करोड़ 53 लाख रुपये  नकद बरामद हुए हैं,  3,10,000  मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण, 15,00,000 मूल्य के वाहन, 1,00,00,000 का बैंक बैलेंस, 33,40,535/- मूल्य का घरेलू सामान को भी भ्रष्ट कमाई की लिस्ट में शामिल किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

इससे पहले बिहार का सरकारी इंजीनियर गोपाल कुमार धनकुबेर निकला था। उसके पास से इतनी संपत्ति बरामद हुई थी कि छापामारी करने वाली टीम भी हैरत में पड़ गई थी कि आखिर इतना पैसा कहां से आया। अगर गोपाल की नौकरी की बात करें तो उसने साल 2008 में बिहार सरकार में नौकरी शुरू की थी।

लेकिन जब उसके यहां छापा पड़ा तो अपनी ज्ञात आय से 2,00,61,000 रुपए अधिक की संपत्ति का पता लगा, जोकि गोपाल कुमार की ज्ञात आय से 81.5% अधिक है।

गोपाल के खिलाफ जो छापेमारी हुई, उसमें 39,65,000 रुपए नकद, करीब 47,00,000 रुपए के आभूषण खरीदने से संबंधित इनवॉयस, सोने के आभूषण 424.08 ग्राम, जिनका वर्तमान मूल्य 60,47,000 रुपए है, चांदी के आभूषण, वजन करीब 1.00 किलोग्राम बरामद हुए। इसके अलावा Mall में 2 व्यवसायिक दुकान मूल्य करीब 70,00,000/- रुपए, एक आवासीय भू-खण्ड 1.25 कट्‌ट्ठा जिस पर G+3 भवन निर्माणाधीन है, से संबंधित भू-खण्ड जिसका निबंधन मूल्य 35 लाख रुपए है, इसके अलावा 93 लाख रुपए अतिरिक्त मिले हैं। इतनी ज्यादा संपत्ति मिलने से छापेमारी टीम भी हैरान रह गई।

ये भी पढ़ें-

धनकुबेर और निलंबित IPS अधिकारी भुल्लर के ऊपर गिरी गाज, नया केस दर्ज, 7.5 करोड़ नकद और 2.5 किलो सोना मिला था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत